Uttar Pradesh : Akhilesh Yadav to canvass for Azam Khan wife-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:41 pm
Location
Advertisement

UP : आजम खान की विरासत बचाने के लिए अखिलेश यादव करेंगे प्रचार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 3:45 PM (IST)
UP : आजम खान की विरासत बचाने के लिए अखिलेश यादव करेंगे प्रचार
लखनऊ। रामपुर में आजम खान की विरासत को बरकार रखने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव खुद चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरेंगे। रामपुर सीट सपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई है। इसीलिए वह इसे किसी भी कीमत पर जीतना चाहती है। अखिलेश यादव शनिवार को रामपुर के किला मैदान में अपराह्न् ढाई बजे सपा की प्रत्याशी तजीन फातिमा के लिए चुनावी सभा करेंगे और मतदाताओं से इन्हें विजयी बनाने की अपील करेंगे।

चुनाव के दौरान प्रचार के लिए अखिलेश की मांग लगभग हर सीटों पर रही है। लेकिन उन्होंने फिलहाल अपने आप को प्रचार से दूर रखा हुआ है। सूत्र बताते हैं कि वह कार्यकर्ताओं के लिटमस को इसी उप-चुनाव में जांचना चाहते हैं। सपा ने रामपुर सीट पर आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

अखिलेश चुनाव की घोषणा से पहले भी रामपुर जा चुके हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी तजीन के पक्ष में होने वाली इस जनसभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी नेताओं से शिरकत करने के लिए कहा गया है। अखिलेश रामपुर की चुनावी सभा के माध्यम से अन्य सीटों के लिए भी संदेश देंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement