Uttar Pradesh : 6 killed and 8 injured in blast at crackerfactory in Etah Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:03 pm
Location
Advertisement

उत्तर प्रदेश : एटा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मरे, कई लोग घायल

khaskhabar.com : शनिवार, 21 सितम्बर 2019 6:15 PM (IST)
उत्तर प्रदेश : एटा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मरे, कई लोग घायल
स्थानीय लोगों के अनुसार, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री के आस-पास के मकान गिर गए। जिला प्रशासन के अधिकारी राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। कस्बे के लोगों ने बताया कि मुन्नी के मकान में पहला विस्फोट हुआ, जिसकी गूंज दूर तक सुनी गई। इसके बाद 15-20 विस्फोट और हुए, जिससे पूरा कस्बा हिल उठा और लोग दहशत में आ गए। चौतरफा धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। इन विस्फोटों के चलते आसपास के चार-पांच मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल के आस-पास मानव अंग बिखरे पड़े थे।

2/4
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement