USA : Police say, 4 dead and 3 injured in shooting in Brooklyn-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:39 pm
Location
Advertisement

अमेरिका : न्यूयॉर्क सिटी में हुई फायरिंग में चार की मौत और तीन घायल

khaskhabar.com : शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 7:19 PM (IST)
अमेरिका : न्यूयॉर्क सिटी में हुई फायरिंग में चार की मौत और तीन घायल
न्यूयॉर्क। अमेरिका में पिछले कुछ समय से गोलीबारी (फायरिंग) की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार को वहां के लोगों को एक बार फिर ऐसी घटना से दो-चार होना पड़ गया। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार न्यूयॉर्क पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार आज सुबह 7 बजे ब्रूकलिन के पास वीक्सविले स्थित 74 यूटिका एवेन्यू की है। घटनास्थल पर चार लोगों के शव पाए गए।

साथ ही तीन जने, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां फायरिंग हुई है, वह पता गली के ऑनलाइन नक्शे पर एक निजी सोशल क्लब से जुड़ा था। प्रवक्ता ने घटना के संबंध में ज्यादा जानकारी देने से मना करते हुए बताया कि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि 4 अगस्त को अमेरिका के दो शहरों में गोलीबारी हुई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement