US Warns Syria Against Launching Another Chemical Attack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूएस ने सीरिया को चेताया, फिर रासायनिक अटैक किया तो खैर नहीं

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 जून 2017 7:07 PM (IST)
यूएस ने सीरिया को चेताया, फिर रासायनिक अटैक किया तो खैर नहीं
वाशिंगटन। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि सीरिया एक और रासायनिक हमले की ‘संभावित साजिश’ रच रहा है। उसने इसके खिलाफ सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार को चेताया कि अगर ऐसा हुआ तो उन्हें इसकी ‘भारी कीमत’ चुकानी होगी। ‘सीएनएन’ ने व्हाइट हाउस द्वारा सोमवार रात दिए गए बयान के हवाले से कहा, ‘‘अमेरिका को पता चला है कि असद सरकार एक और रासायनिक हमले की संभावित साजिश कर रहा है।’’बयान के अनुसार, ‘‘असद सरकार की गतिविधियों से लग रहा है कि वह एक और रासायनिक हमले की साजिश रच रही है। उसकी गतिविधियां चार अप्रैल में उसके द्वारा किए गए रासायनिक हमले से पहले जैसी ही हैं। जैसा कि हमने पहले ही कहा है, अमेरिका इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खात्मे के लिए सीरिया में है। लेकिन अगर असद सरकार रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करती है, तो उन्हें और उनकी सेना को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।’’ व्हाइट हाउस ने हालांकि चेतावनी जारी करने के पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया है। ‘एनबीसी’ की रपट के अनुसार, सीरिया के इदलिब प्रांत के खान शयखुन कस्बे में चार अप्रैल को हुए संदिग्ध नर्व गैस हमले में 25 बच्चों सहित करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भूमध्यसागर में तैनात अमेरिकी नौसेना के जहाजों से 59 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें दागी गई थीं। यह सीरिया सरकार पर प्रत्यक्ष रूप से पहला अमेरिकी हमला था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement