US slaps sanctions on Myanmar army chief over Rohingya abuses Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:36 pm
Location
Advertisement

रोहिंग्याओं की हत्याओं के विरोध में अमेरिका का म्यांमार सैन्य प्रमुख पर प्रतिबंध

khaskhabar.com : बुधवार, 17 जुलाई 2019 10:27 AM (IST)
रोहिंग्याओं की हत्याओं के विरोध में अमेरिका का म्यांमार सैन्य प्रमुख पर प्रतिबंध
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने एक बयान में कहा है कि इस घोषणा के साथ, अमेरिका बर्मा की सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों के संदर्भ में सार्वजनिक रूप से कार्रवाई करने वाला पहला देश बन गया है। हमने इन लोगों को मानवाधिकारों के व्यापक उल्लंघन के साथ-साथ उत्तरी रखाइन प्रांत में रोहिंग्याओं की हत्या में इनकी संलिप्तता की विश्वस्त सूचना के आधार पर नामित किया है।
ये प्रतिबंध जनरल मिन ओंग हेंग (राष्ट्रीय सेना के कमांडर इन चीफ) और उनके बाद सर्वोच्च नेता सू विन के साथ-साथ 33वीं लाइट इनफेंटरी डिवीजन के ब्रिगेडियर जनरल औंग औंग और 99वीं इनफेंटरी डिवीजन में उनके समकक्ष थान ओ पर लगाए गए हैं। प्रतिबंध के बारे में बताते हुए पोंपियो ने कहा कि इन सभी और इनके परिवारों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध का हालांकि इन पर कोई वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ता दिख रहा।

(आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement