US said need to support Pakistan effort to combat violent terrorism-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक सेना ने मारे 100 आतंकी, बोला US- इन कोशिशों का करें सपोर्ट

khaskhabar.com: शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 1:01 PM (IST)
पाक सेना ने मारे 100 आतंकी, बोला US- इन कोशिशों का करें सपोर्ट
वाशिंगटन। पाकिस्तान के कराची में आतंकी हमले के बाद 100 आतंकियों को मारने गिराने के पाक रेंजर्स के दावों से अमेरिका का रुख थोड़ा नरम पड़ता दिख रहा है। हमले के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकियों और हिंसक चरमपंथियों के हाथों बहुत कष्ट झेलने वाला देश बताया है। अमेरिका ने कहा है कि हिंसक चरमपंथ से निपटने और एक स्थिर, सहिष्णु एवं लोकतांत्रिक समाज बनाने के पाकिस्तान के प्रयासों को सहयोग देना उसके दीर्घकालिक हित में है। पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान की सीमा के पास संदिग्ध आतंकी ठिकानों पर हमला किए जाने की खबरों के बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के प्रयासों को सहयोग देने की बात कही है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हमारा मानना है कि अमेरिका के दीर्घकालिक हित इस बात में हैं कि हिंसक चरमपंथ से निपटने और एक स्थिर, सहिष्णु एवं लोकतांत्रिक समाज बनाने के पाकिस्तान के प्रयासों को सहयोग दिया जाए।

[# प्रत्याशियों की पत्नियों के पास है कुबेर का खजाना, पढ़कर रह जाएंगे हैरान]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement