Advertisement
अमेरिका का कर्ज रिकार्ड 22,000 अरब डॉलर पहुंचा

कांग्रेसनल बजट आफिस (सीबीओ) ने जनवरी में अनुमान लगाया था कि संघीय बजटीय घाटा साल 2019 में करीब 900 अरब डॉलर होगा और साल 2022 से हर साल यह 1,000 अरब डॉलर से अधिक रहेगा।
सीबीओ के मुताबिक, लगातार बढ़ते घाटे के कारण अमेरिका का सार्वजनिक कर्ज 2029 तक उसके सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 93 फीसदी तक पहुंच जाएगा और 2049 तक जीडीपी का 150 फीसदी होगा।
फेडरल रिजर्व के पूर्व चेयरमैन एलन ग्रीनस्पैन ने चेतावनी दी है कि अमेरिका में बढ़ते सार्वजनिक कर्ज के कारण अगली आर्थिक मंदी आ सकती है।
विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा 1,500 अरब डॉलर का कर छूट और सरकारी व्यय में बढ़ोतरी ने बजटीय घाटे और सार्वजनिक कर्ज दोनों में तेजी से बढ़ोतरी की है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


