US president Donald Trump says, sexual assault accuser E Jean Carroll not my type-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:06 am
Location
Advertisement

यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाने वाली ‘मेरे टाइप की नहीं’ : ट्रंप

khaskhabar.com : मंगलवार, 25 जून 2019 7:56 PM (IST)
यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाने वाली ‘मेरे टाइप की नहीं’ : ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने ऊपर लगे यौन उत्पीडऩ के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन पर आरोप लगाने वाली टीवी शो होस्ट व मैगजीन स्तंभ लेखिका उनके टाइप की नहीं हैं। महिला 1990 के दशक में एक टेलीविजन शो होस्ट कर चुकी हैं। ट्रंप ने कहा कि एक मैनहट्टन डिपार्टमेंट स्टोर में कथित हमले के बारे में ई. जीन कैरोल पूरी तरह से झूठ बोल रही हैं।

राष्ट्रपति ने द हिल समाचार पत्र से बातचीत में कहा कि मैं पूरे सम्मान के साथ यह बात कहना चाहूंगा कि पहली बात तो यह है कि वह मेरे टाइप की नहीं हैं। दूसरी ऐसा कभी नहीं हुआ। ऐसा कभी नहीं हुआ, ठीक है? इससे पहले ट्रंप ने कैरोल पर आरोप लगाया, वह अपनी नई किताब को बेचने की कोशिश कर रही हैं और इसके लिए झूठी खबरें फैला रही हैं।

75 वर्षीय कैरोल ने न्यूयॉर्क पत्रिका में शुक्रवार को प्रकाशित एक लेख में पिछले शुक्रवार को आरोप लगाया था। लेखिका ने बाद में कहा कि वह ट्रंप के खिलाफ आरोपों को आगे उठाने पर विचार करेंगी। वह राष्ट्रपति पर यौन दुराचार का आरोप लगाने वाली 16वीं महिला हैं। ट्रंप ने उनके खिलाफ सभी आरोपों से इनकार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement