US firing on General Store, 2 people die-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:06 pm
Location
Advertisement

अमेरिका में जनरल स्टोर पर गोलीबारी,  2 लोगों की मौत

khaskhabar.com : सोमवार, 10 सितम्बर 2018 12:46 PM (IST)
अमेरिका में जनरल स्टोर पर गोलीबारी,  2 लोगों की मौत
वाशिंगटन। अमेरिका के मिनेसोटा में एक जनरल स्टोर पर गोलीबारी में दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। समाचार पत्र ‘स्टार ट्रिब्यून’ के मुताबिक, रविवार को उत्तरी मिनेपोलिस में एमर्सन फूड मार्केट में हुई घटना के बाद रविवार को पुलिस को बुलाया गया, जहां पुलिस को एक शख्स का गोली लगा शव मिला।

वहीं, दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां इनमें से एक ने दम तोड़ दिया जबकि एक की हालत गंभीर नहीं है। पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की घटना में एक को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि मृतकों की संख्या बढक़र पांच हो सकती है।
--आईएएनएस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement