Advertisement
अमेरिकी दस्तावेजों में पीएम मोदी की तारीफ, ट्रंप संग रिश्तों और कूटनीति को मिला समर्थन

18 फरवरी 2025 की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यापार वार्ता और रक्षा समझौतों जैसे मुद्दों पर पीएम मोदी की कूटनीतिक सक्रियता की कई वर्गों में प्रशंसा हुई।राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा पीएम मोदी को टफ नेगोशिएटर कहे जाने को भी लोगों ने सकारात्मक रूप से लिया। सोशल मीडिया पर इसे भारत के हितों की मजबूत पैरवी के रूप में देखा गया।
अमेरिकी दूतावास के विश्लेषण में भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से जुड़ी प्रतिक्रियाओं का अध्ययन किया गया था। इसमें यात्रा को लेकर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की चर्चाओं का उल्लेख किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के व्यक्तिगत संबंधों को भी कई लोगों ने सकारात्मक नजरिए से देखा। एलन मस्क से मुलाकात, भारतीय-अमेरिकियों के साथ संवाद और ट्रंप के साथ खुले प्रेस कार्यक्रम में शामिल होने को भारत के हितों के लिए प्रभावी कूटनीति माना गया।
दस्तावेज में यह भी उल्लेख किया गया कि व्हाइट हाउस के सामने स्थित ऐतिहासिक ब्लेयर हाउस में पीएम मोदी का ठहरना अमेरिका द्वारा भारतीय नेता को दिए गए सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा गया। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की अमेरिकी यात्राओं से भी की।
अमेरिकी दूतावास के अनुसार, इस पहल को भारत में सैन्य तकनीक के सह-उत्पादन और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने वाली सकारात्मक पहल के रूप में सराहा गया। प्रधानमंत्री मोदी ने 13 फरवरी 2025 को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की थी। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली अमेरिका यात्रा थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


