US Army Helicopter crash in Hawaii, 5 crewmen missing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

US सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के पांच सदस्यों की तलाश..

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 12:02 PM (IST)
US सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के पांच सदस्यों की तलाश..
लॉस एंजेलिस। अमेरिकी सेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर मंगलवार रात को हवाई तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। बचाव दलों को हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिकी तटरक्षा (यूएससीजी) की प्रवक्ता ने बुधवार को सेना के यूएच-60 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की। इसमें चालक के पांच सदस्य सवार थे और यह हेलीकॉप्टर ओहू द्वीप पर गिर गया। प्रवक्ता ने बताया कि हमें मंगलवार को रात 10.08 बजे फोन पर इसकी सूचना मिली। हेलीकॉप्टर का मलबा रात 11.28 बजे मिला। हम इसमें सवार सदस्यों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एचसी-130 विमान, एमएच-65 डोल्फिन हेलीकॉप्टर और व्हीलर आर्मी एयरफील्ड का एक यूएच-60 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर तलाशी एवं बचाव अभियान में जुटे हए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर व्हीलर आर्मी एयरफील्ड का था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement