Advertisement
अमेरिका और जापान ने उत्तर कोरिया के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

बयान के मुताबिक, "दोनों देशों ने डीपीआरके की दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधियों को रोकने और उनका मुकाबला करने, रूस के साथ डीपीआरके के बढ़ते सैन्य सहयोग पर ध्यान देने पर जोर दिया। इसके अलावा, डीपीआरके को जवाब देने, क्षेत्रीय शांति एवं समृद्धि को बनाए रखने में जापान-अमेरिका-आरओके त्रिपक्षीय साझेदारी के महत्व की पुष्टि की।"
आरओके दक्षिण कोरिया के आधिकारिक नाम, कोरिया गणराज्य का संक्षिप्त रूप है, जबकि डीपीआरके उत्तर कोरिया के आधिकारिक नाम का संक्षिप्त रूप है।
यह शिखर व्रार्ता उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के साथ ट्रंप की व्यक्तिगत कूटनीति की संभावित बहाली की उम्मीदों के बीच हुई।
पिछले महीने फॉक्स न्यूज के साथ इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि वह फिर से किम से संपर्क करेंगे। उन्होंने किम को 'स्मार्ट आदमी' भी कहा।
ट्रंप ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन उम्मीदों को पुख्ता करते हुए कहा कि किम के साथ मिलना-जुलना "एक अच्छी बात है, बुरी बात नहीं। हम उत्तर कोरिया, किम जोंग-उन के साथ संबंध बनाए रखेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे बीच अच्छे संबंध थे, और मुझे लगता है कि यह सभी के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है कि मैं उनके साथ मिलता हूं।"
राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने 'युद्ध को रोका' और अगर वे राष्ट्रपति चुनाव नहीं जीतते, तो लोग 'बहुत बुरी स्थिति में फंस जाते।'
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


