Advertisement
ग्लोबल वार्मिंग पर तत्काल सामूहिक कार्रवाई आवश्यक : आईपीसीसी

40 देशों के 91 लेखकों और समीक्षा संपादकों ने आईपीसीसी की रपट तैयार की है। यह रपट संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) के आमंत्रण पर तैयार की गई है। यूएनएफसीसीसी ने 2015 में पेरिस समझौते को अपनाने पर यह आमंत्रण दिया था।
आईपीसीसी वर्किं ग ग्रुप 1 के सहअध्यक्ष पनमाओ झाई ने कहा, "इस रपट से जो एक मुख्य संदेश बड़ी मजबूती से बाहर निकलकर आया है, वह यह कि हम ग्लोबल वार्मिग के एक डिग्री सेल्सियस के परिणाम पहले ही देख रहे हैं, जिसमें मौसम में अत्यधिक बदलाव, समुद्री जलस्तर में वृद्धि और आर्कटिक के समुद्री बर्फ के पिघलाव सहित अन्य बदलाव शामिल हैं।"
रपट में जलवायु परिवर्तन के बहुत से प्रभावों को रेखांकित किया गया है, और ग्लोबल वार्मिग को दो डिग्री या इससे ज्यादा के मुकाबले डेढ़ डिग्री तक सीमित कर इन प्रभावों से बचा जा सकता है।
उदाहरण के लिए, वर्ष 2100 तक दो डिग्री के मुकाबले ग्लोबल वार्मिग को डेढ़ डिग्री तक सीमित करने पर वैश्विक समुद्री स्तर 10 सेंटीमीटर नीचे रहेगा।
1.5 डिग्री सेल्सियस ग्लोबल वार्मिग के साथ कोरल रीफ में 70 से 90 फीसदी की गिरावट आएगी, जबकि दो डिग्री के साथ यह लगभग 99 फीसदी तक खत्म हो जाएगा।
आईपीसीसी वर्किं ग ग्रुप 2 के सहअध्यक्ष हैंस ओट्टो पार्टनर ने एक बयान में कहा, "तापवृद्धि में प्रत्येक वृद्धि महत्व रखती है, विशेष रूप से 1.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक की तापवृद्धि पारिस्थितिक तंत्र को नुकसान पहुचाती है।"
पार्टनर ने कहा, "ग्लोबल वार्मिग को सीमित करने से लोगों और पारिस्थितिक तंत्र को संबंधित जोखिमों से बचने के अधिक मौके मिलेंगे।"
वर्किं ग ग्रुप 1 की सह अध्यक्ष वैलेरी मैसन-डेलमोटे ने कहा, "अच्छी खबर यह है कि ग्लोबल वार्मिग को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लिए आवश्यक कुछ कदम दुनिया भर में पहले ही उठा लिए गए हैं, लेकिन उन्हें और तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत होगी।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


