Advertisement
महाराष्ट्र विधायक के आवारा कुत्ते वाले बयान पर असम विधानसभा में हंगामा

शिवसागर विधायक अखिल गोगोई भी पुरकायस्थ के साथ शामिल हो गए और उन्होंने महाराष्ट्र विधायक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की। विपक्ष के कई विधायक सत्ता पक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते देखे गए।
गौरतलब है कि असम प्रदेश महिला कांग्रेस की नेता बनश्री गोगोई ने इससे पहले गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस स्टेशन में बच्चू कडू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
अचलपुर के एक निर्दलीय विधायक और प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू ने कहा, महाराष्ट्र के सभी आवारा कुत्तों को असम में स्थानांतरित किया जाना चाहिए, क्योंकि असम में लोग कुत्ते के मांस का बहुत अधिक सेवन करते हैं, और यह एक व्यवहारिक समाधान है।
कडू ने यह टिप्पणी महाराष्ट्र विधानसभा में आवारा कुत्तों से होने वाले खतरे के बारे में बहस के जवाब में की, जिसे विधायक प्रताप सरनाइक और अतुल भातखलकर ने उठाया था।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


