UP: Under construction flyovers fall in Basti At National Highway 28, 4 injured -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:32 am
Location
Advertisement

उप्र: बस्ती में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से 4 घायल

khaskhabar.com : शनिवार, 11 अगस्त 2018 5:56 PM (IST)
उप्र: बस्ती में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से 4 घायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बस्ती में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज के गिरने से चार लोग घायल हो गए। इस हादसे में कई लोगों के दबने की भी आशंका जताई गई है। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, फ्लाईओवर के मलबे में दबने से चार मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए, जबकि दो के मलबे में दबे होने की आशंका है। फ्लाईओवर का 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका था। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर स्थित फुटहिया चौराहे की है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement