UP schools closed till February 15, online classes will continue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के स्कूल 15 फरवरी तक बंद, ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 जनवरी 2022 11:36 AM (IST)
यूपी के स्कूल 15 फरवरी तक बंद, ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में स्कूल 15 फरवरी तक बंद रहेंगे, हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। यह फैसला कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्कूल बंद करने की तिथि 30 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आगामी माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। हालांकि उत्तर प्रदेश में कोविड के मामलों में गिरावट दिखी है, राज्य ने बुधवार को 10,937 नए मामले दर्ज किए, जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 80,342 हो गई।
अकेले लखनऊ में बुधवार को 2096 नए मामले सामने आए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement