Advertisement
उप्र : ट्रक और स्कार्पियो की टक्कर, 6 की मौत, 4 घायल
रायबरेली। जनपद रायबरेली में तेज रफ्तार स्कार्पियो कार और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मौके पर है, मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा के पास एक स्कार्पियो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि छह लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो में 10 लोग सवार थे। हादसे के संबंध में और ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
रायबरेली
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement