UP Panchayat Election: BKU asks farmers to choose candidates other than BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:37 pm
Location
Advertisement

यूपी पंचायत चुनाव : बीकेयू ने किसानों से भाजपा से इतर उम्मीदवार चुनने की बात कही

khaskhabar.com : गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 11:19 AM (IST)
यूपी पंचायत चुनाव : बीकेयू ने किसानों से भाजपा से इतर उम्मीदवार चुनने की बात कही
आगरा। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने एक बयान जारी कर लोगों को गुरुवार से शुरू होने वाले पंचायत चुनावों में भाजपा के अलावा किसी भी उम्मीदवार को चुनने की बात कही है। बीकेयू के महासचिव द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "संयुक्त किसान मोर्चा (एकजुट किसान मोर्चा) केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ रहा है। हम उन राज्यों में जा रहे हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने हैं और लोगों से भाजपा को वोट न देने के लिए कह रहे हैं। उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रहे पंचायत चुनावों के बारे में हम यह बताना चाहेंगे कि बीकेयू एक गैर-राजनीतिक संगठन है। हम न ही राजनीति में लिप्त हैं और न ही लोगों से किसी पार्टी विशेष को वोट देने के लिए कह रहे हैं। हम बस इतना ही चाहते हैं कि लोग भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को छोड़कर किसी को भी वोट दें।"

बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कहते हैं, "मेरी भी लोगों से यही अपील है कि वे भाजपा को वोट न दे। यह स्थानीय स्तर पर होने वाला चुनाव है और लोग किसी भी व्यक्ति को चुनने के लिए स्वतंत्र हैं।"

संयुक्ता किसान मोर्चा के एक वरिष्ठ नेता गुरनाम सिंह चादुनी ने कहा, "उत्तर प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनावों पर चर्चा करने के लिए अभी तक कोई एजेंडा मोर्चा द्वारा प्राप्त नहीं हुआ है। हमारा रुख स्पष्ट है। चुनाव में भाजपा का विरोध किया जाएगा। उत्तर प्रदेश से किसान नेताओं द्वारा पश्चिम बंगाल में भाजपा के खिलाफ प्रचार किया जा रहा है। उन्हें ऐसा उप्र में भी करना चाहिए।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement