UP News: gangster arrested in encounter, police officer injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:35 am
Location
Advertisement

मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस अफसर घायल

khaskhabar.com : मंगलवार, 03 अप्रैल 2018 5:00 PM (IST)
मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस अफसर घायल
लखनऊ/इटावा | उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में वैदपुरा थाना पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गोली चलने से एस.ओ. और बदमाश घायल हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक एस.ओ. वैदपुरा सतेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ सोमवार देर रात गश्त पर निकले। करीब एक बजे बिचपुरी खेड़ा में एक बाइक आती देख पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते कि बाइक पर सवार दोनों बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें सतेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा भाग निकला। इसके बाद घायल एसओ और बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गिरफ्तार किए गए बदमाश ने अपना नाम कलाम बताया है। वह मथुरा जिले का निवासी है। कलाम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement