UP: Minor lover couple jumped into river, fishermen rescued-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:25 pm
Location
Advertisement

UP : नाबालिग प्रेमी जोड़ा नदी में कूदा, मछुआरों ने बचाया

khaskhabar.com : मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 2:59 PM (IST)
UP : नाबालिग प्रेमी जोड़ा नदी में कूदा, मछुआरों ने बचाया
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिला मुख्यालय में केन नदी में सोमवार शाम एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन मछुआरों ने दोनों को नदी से निकाल कर बचा लिया है। नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने मंगलवार को बताया, "बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी एक लड़के और एक लड़की (दोनों की उम्र 15-16 साल) ने एक-दूसरे का हाथ बांध कर बांदा शहर से लगे भूरागढ़ पुल से केन नदी की जलधारा में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन, आस-पास मौजूद मछुआरों ने दोनों को नदी से बाहर निकाल कर बचा लिया है।"

उन्होंने बताया, "लड़के की हालत ज्यादा गंभीर है। उसका जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement