UP: Decrease in temperature, not likely to rain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP: तापमान में मामूली गिरावट, बारिश होने की संभावना नहीं

khaskhabar.com: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 11:57 AM (IST)
UP: तापमान में मामूली गिरावट, बारिश होने की संभावना नहीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली इजाफा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उप्र में बारिश होने की संभावना नहीं है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी जिससे तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक का मामूली इजाफा दर्ज किया जाएगा। हालांकि, पिछले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, लेकिन अब बारिश होने की संभावना न के बराबर ही है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, बनारस का 19 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement