UP Civic Polls Results: Smiriti Irani takes dig on Rahul as congress trails in Amethi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:43 pm
Location
Advertisement

यूपी निकाय चुनाव: राहुल के गढ अमेठी में पिछडी कांग्रेस तो स्मृति ने कसा तंज

khaskhabar.com : शुक्रवार, 01 दिसम्बर 2017 2:10 PM (IST)
यूपी निकाय चुनाव: राहुल के गढ अमेठी में पिछडी कांग्रेस तो स्मृति ने कसा तंज
अमेठी। कांग्रेस के गढ कहे जाने वाले राहुल गांधी की संसदीय सीट अमेठी में कांग्रेस को जोरदार झटका लगता दिख रहा है। निकाय चुनावों में अमेठी की नगर पंचायत सीट पर बीजेपी की चंद्रमा देवी जीत गई है। वहीं अमेठी की गौरीगंज नगरपालिका सीट पर भी रूझानों में बीजेपी आगे चल रही है। जायस में भी बीजेपी को बढत मिली हुई है। गौरीगंज में कांग्रेस चौथे नंबर पर चल रही है। ये तो अभी रूझान हैं लेकिन अगर ये रूझान नतीजों में बदलतें हैं तो कांग्रेस को यहां पर तगडा झटका मिल सकता है।

अयोध्या में भी बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय ने जीत हासिल कर ली है। ज्ञातव्य है कि अयोध्या में पहली बार नगर निगम का गठन हुआ है। इन रूझानों पर बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने राहुल पर तंज कसा है। स्मृति इरानी ने तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र में ही नहीं जीत रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement