UP: Cabinet approves 6 proposals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:49 pm
Location
Advertisement

उप्र : कैबिनेट ने 6 प्रस्तावों को मंजूरी दी

khaskhabar.com : मंगलवार, 18 जून 2019 3:56 PM (IST)
उप्र : कैबिनेट ने 6 प्रस्तावों को मंजूरी दी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यहां मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में छह प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। बैठक में प्रदेश में वृक्षारोपण के लिए निशुल्क पौधे देने का फैसला किया गया। इस दौरान प्रदेश में 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अभियान में ग्राम प्रधान के अलावा प्रत्येक वृक्ष के एक अभिभावक का भी चयन होगा। प्रदेश में वृहद पौधरोपण के क्रम में लोगों को निशुल्क पौधे प्रदान किए जाएंगे।

इसके साथ ही गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान से जुड़ा प्रस्ताव पास हुआ। गोरखपुर में 121.34 एकड़ क्षेत्र में 181 करोड़ रुपये की लागत से अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान स्थापित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement