up 34 districts will be opened e facility-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP के 34 जिलों में खुलेंगे ई-सुविधा केंद्र

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 12:18 PM (IST)
UP के 34 जिलों में खुलेंगे ई-सुविधा केंद्र
लखनऊ। प्रदेश के 34 ज़िलों में ई-सुविधा परियोजना के संचालन के लिये आज चयनित संस्था के साथ यहाँ अपट्रॅान भवन स्थित ई-परियोजना मुख्यालय में अनुबंध पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ मनोज कुमार पाण्डेय करेंगे। ई-सुविधा परियोजना के तहत वर्तमान में लखनऊ तथा 16 अन्य ज़िलों में कुल 135 ई-सुविधा केन्द्र कार्यरत हैं, जिनसे औसतन 6.50 लाख से 6.80 लाख उपभोक्ता प्रतिमाह ई-सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बिजली विभाग की कई परियोजनाओं एवं 220 व 132 और 33/11 केवी उपकेंद्रों का लोकार्पण करेंगे, इसके अलावा बिजली विभाग के नवीन स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर भवन का भी गोमती नगर में लोकार्पण करेंगे। यह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement