UP: 2 people changing tyre of truck crushed by Unidentified vehicle dead Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:39 pm
Location
Advertisement

UP में तेज रफ्तार ने टायर बदल रहे दो लोगों की जिन्दगी छीनी

khaskhabar.com : मंगलवार, 10 दिसम्बर 2019 2:09 PM (IST)
UP में तेज रफ्तार ने टायर बदल रहे दो लोगों की जिन्दगी छीनी
शाहनवाज ने जैक की मदद से ट्रक को ऊपर उठाया और अफजल ने पहिए को बदलने का काम शुरू किया। तभी अचानक एक तेज रफ्तार वाहन उनके ऊपर से गुजर गया। समीर जावेद ने कहा कि दोनों के शव वाहन के बंपर में फंस गए और डिवाइडर से टकराने से पहले करीब सात सौ मीटर तक घिसटते रहे। चालक सोनू सहित कुछ यात्रियों ने उस गाड़ी का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वे असफल रहे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई मौत के मद्देनजर एक एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना में शामिल गाड़ी का पता लगाने के लिए उस मार्ग व इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि दोनों खून से सने एक पुल पर काफी समय तक तक पड़े रहे, क्योंकि बार-बार कॉल करने के बावजूद पुलिस वहां देर से पहुंची।

(IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement