UP: 2 people changing tyre of truck crushed by Unidentified vehicle dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:23 pm
Location
Advertisement

UP में तेज रफ्तार ने टायर बदल रहे दो लोगों की जिन्दगी छीनी

khaskhabar.com : मंगलवार, 10 दिसम्बर 2019 2:09 PM (IST)
UP में तेज रफ्तार ने टायर बदल रहे दो लोगों की जिन्दगी छीनी
लखनऊ। राज्य की राजधानी के गोसाइगंज इलाके में एक तेज रफ्तार वाहन ने दो लोगों को उस समय कुचल दिया, जब वे अपनी ट्रक का टायर बदल रहे थे। हादसे के बाद दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई, जब अफजल (21) और शाहनवाज अपने ट्रक का टायर बदल रहे थे। गोसाइगंज के उपनिरीक्षक समीर जावेद ने बताया कि फतेहपुर के अफजल और शाहनवाज चालक सोनू के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में माल की आपूर्ति करने रविवार को गोसाइगंज आए हुए थे। सोमवार को तीनों रायबरेली के लिए रवाना हुए, लेकिन शहीद पथ पर उनके ट्रक का टायर फट गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement