UP : BJP MLA Surendra Singh threats mamata banerjee for p chidambaram like result-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:25 am
Location
Advertisement

UP : BJP विधायक ने दी ममता को चिदंबरम जैसे हश्र की चेतावनी, कहा...

khaskhabar.com : सोमवार, 16 सितम्बर 2019 12:35 PM (IST)
UP : BJP विधायक ने दी ममता को चिदंबरम जैसे हश्र की चेतावनी, कहा...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने खुद में सुधार नहीं किया तो उनका हश्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम जैसा होगा।

बलिया में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, उन्हें विदेशी ताकतों के इशारे पर राजनीति करना बंद कर देना चाहिए और अपने बयानों के सुर और तेवर बदलने चाहिए वरना उनका भी हश्र चिदंबरम जैसा होगा। उन्होंने कहा कि ममता को पता होना चाहिए कि उनके बुरे दिन आ रहे हैं और उन्हें अब खुद में बदलाव व सुधार करना चाहिए।

सुरेंद्र सिंह ने कहा, जिस तरह से वे बांग्लादेशी प्रवासियों के लिए बोल रही हैं, बेहतर होगा कि वे बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनने के लिए अपनी किस्मत आजमाए। वे निश्चित रूप से पश्चिम बंगाल में सत्ता खोने जा रही हैं क्योंकि अमित शाह और योगी आदित्यनाथ वहां भगवान राम और हनुमान की भूमिका निभाने के लिए पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement