Advertisement
मप्र में अनियंत्रित भीड़ तंत्र, मॉब लिंचिंग से घिरी सरकार

वहीं, राजधानी में शनिवार को बाणगंगा क्षेत्र में भीड़ ने विशाल गिरी नामक युवक के बच्चा चोर होने के शक में पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार, दो युवक जो वाहन चोरी में लिप्त थे, उन्हें लोगों ने घेरा, तभी एक व्यक्ति सचिन शर्मा भाग गया, हालांकि उसका साथी भीड़ के कब्जे में आ गया। भीड़ ने विशाल की पिटाई कर दी।
इससे पहले देवास में एक महिला की बच्चा चोर होने के शक में पिटाई कर दी गई थी। वहीं, वायरल हुए मंडीदीप के एक वीडियो में बकरा चोरी करने के आरोप में लोगों ने व्यक्ति को पीटा। इसके अलावा नीमच में बकरा चोरी करने के मामले में तीन लोगों को भीड़ ने मारा था और उनकी मोटसाइकिल को जला दिया था। इस मामले में पुलिस ने कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।
राज्य में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं के सवाल पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कहा, ‘‘राज्य में मॉब लिचिंग करने वालों के खिलाफ कानून लाया जा रहा है।’’
गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा, ‘‘इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएगी।’’
विधानसभा परिसर में शनिवार रात संवाददाताओं से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा, ‘‘मॉब लिंचिंग की घटनाएं सभ्य मानव समाज पर कलंक हैं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी पार्टी का भी कहना कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। जहां तक मध्य प्रदेश की बात है यह सरकार मॉब लिंचिंग, बच्चों की हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं रोकने में असफल रही है। कुल मिलाकर यह मध्य प्रदेश के इतिहास की सबसे असफल सरकार है।’’
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


