Unnao Rape Case : Relatives of victim are protesting for this thing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:08 am
Location
Advertisement

Unnao Rape Case : दाह संस्कार में शामिल होने के लिए पीडि़ता के चाचा को मिली पैरोल

khaskhabar.com : मंगलवार, 30 जुलाई 2019 2:07 PM (IST)
Unnao Rape Case : दाह संस्कार में शामिल होने के लिए पीडि़ता के चाचा को मिली पैरोल
लखनऊ। उन्नाव रेप केस इस समय पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ है। दो दिन पहले रायबरेली में हुए सडक़ हादसे में दुष्कर्म पीडि़ता और उसके वकील घायल हो गए थे, जबकि उसकी चाची और मौसी की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना को साजिश माना जा रहा है। पीडि़ता के परिजन इससे गुस्साए हुए हैं। उन्होंने उसकी चाची के अंतिम संस्कार से मना कर दिया और वे लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए।

उनका कहना था कि जब तक पीडि़ता के चाचा को पैरोल नहीं मिलती है, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। आखिरकार उनकी मांग मान ली गई और दोपहर में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने चाचा को एक दिन के पैरोल पर अपनी मंजूरी दे दी। वह बुधवार को जेल से बाहर आकर मृतक परिजनों का दाह संस्कार करेंगे।

फिलहाल पीडि़ता और उसके वकील महेंद्र सिंह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। इससे पहले सोमवार को हादसे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश का केस दर्ज हो गया है। पीडि़ता के चाचा ने एफआईआर दर्ज कराई है, जो फिलहाल रायबरेली की जिला जेल में बंद हैं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement