Unnao Rape Case : read full story about bjp mla kuldeep sengar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Unnao Rape Case : हर दल से रहा है MLA सेंगर का नाता, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 अगस्त 2019 8:36 PM (IST)
Unnao Rape Case : हर दल से रहा है MLA सेंगर का नाता, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के 403 विधायकों में से एक कुलदीप सेंगर (Kuldeep Sengar) सिर्फ एक आम विधायक ही बने रहते यदि उन्नाव दुष्कर्म मामले में उनका नाम नहीं आता। 8 अप्रैल, 2018 को उन्नाव दुष्कर्म मामला सुर्खियों में उस वक्त आया जब पीडि़ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने आत्महत्या करने की कोशिश की। मामले में गंभीर मोड़ उस वक्त आया जब पीडि़ता के पिता की अगले दिन पुलिस हिरासत में मौत हो गई। इसके अलावा कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर द्वारा उन्हें बेरहमी से पीटे जाने के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आए। योगी सरकार ने जरा भी समय नहीं गंवाया और मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित कर दिया। 13 अप्रैल को कुलदीप सेंगर की गिरफ्तारी की गई। कुलदीप सेंगर ने कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत नब्बे के दशक के अंत में की, लेकिन 2002 में वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गए और उन्नाव सदर सीट से अपना पहला चुनाव जीता। यह पहला मौका था जब बसपा ने यह सीट जीती। इसके बाद सेंगर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुए और 2007 में बांगरमऊ सीट जीती।
इसके बाद 2012 में उनसे उन्नाव की भागवत नगर सीट से चुनाव लडऩे को कहा गया, जिस पर उन्होंने जीत दर्ज की। सेंगर की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने लगातार तीन बार चुनाव जिले की तीन अलग-अलग सीटों से जीता। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व से मुलायम सिंह के बाहर जाने के बाद सेंगर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया और बांगरमऊ सीट से 2017 का विधानसभा चुनाव जीता।
सेंगर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों ने उनके लगभग सभी सहयोगियों को हिलाकर रख दिया। सभी सहयोगी उन्हें एक संवेदनशील और किसी को नुकसान नहीं पहुंचाने वाले राजनेता के रूप में देखते थे। उनके अनुसार सेंगर की लोकप्रियता मुख्यत: उनके सुलभ और उदार स्वभाव के कारण थी। सेंगर के खिलाफ आरोपों की एक पृष्ठभूमि है, जो अज्ञात बनी हुई है। दुष्कर्म पीडि़ता के पिता कुलदीप सेंगर के करीबी सहयोगी थे और दोनों के ही परिवार समान रूप से करीब थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement