Unnao: If I do not vote for Saints, I will give sin: sakshi Maharaj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:13 pm
Location
Advertisement

संन्यासी को वोट नहीं दिया तो अपने पाप आपको दे जाऊंगा : साक्षी महराज

khaskhabar.com : शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 7:56 PM (IST)
संन्यासी को वोट नहीं दिया तो अपने पाप आपको दे जाऊंगा : साक्षी महराज
उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन्नाव से प्रत्याशी साक्षी महराज एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा है कि एक संन्यासी को वोट नहीं दिया तो अपने पाप आपको दे जाऊंगा।

सांसद साक्षी महाराज शुक्रवार को यहां चुनाव प्रचार के सिलसिले में आए थे। उन्होंने कहा, "मैं एक संन्यासी हूं और एक संन्यासी जब भीक्षा मांगता है और उसे भीक्षा नहीं मिलती तो गृहस्थी के पुण्य ले जाता है। अगर एक संन्यासी को वोट नहीं दिया तो मैं अपने पाप आपको दे जाऊंगा।"

साक्षी ने कहा, "मैं जो कुछ कह रहा हूं, वह शास्त्रोक्त या शास्त्रों में कही गई है। मैं धन या दौलत नहीं मांग रहा हूं। लोगों से वोट मांग रहा हूं, जिससे 125 करोड़ देशवासियों की किस्मत बदलनी है।"

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मतदान कन्यादान करने के बराबर होता है, इसलिए सभी लोग घर से निकलकर मतदान करें।

विपक्षियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में गठबंधन का कोई असर नहीं है। पहले ये लोग एक-दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे। आज वही लोग एक साथ खड़े होकर प्रधानमंत्री मोदी को हटाने में लगे हुए हैं।"

-- आईएएनएस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement