Unnao Gangrape Case : survivor brought to Delhi in critical condition Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:50 pm
Location
Advertisement

Unnao Gangrape Case : पीडि़ता को भेजा गया सफदरजंग अस्पताल, महिला आयोग ने UP DGP से मांगी रिपोर्ट

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 दिसम्बर 2019 8:51 PM (IST)
Unnao Gangrape Case : पीडि़ता को भेजा गया सफदरजंग अस्पताल, महिला आयोग ने UP DGP से मांगी रिपोर्ट
90 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी पीडि़ता की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। लखनऊ के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की राय के बाद प्रशासन ने अब उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया है। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक, 90 फीसद बर्न है। हालत गंभीर है। उधर, घटना के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी के डीजीपी ओ.पी. सिंह से इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

इसमें पीडि़ता के केस दर्ज करवाने की तारीख से अब तक की कार्रवाई का ब्योरा मांगा गया है। साथ ही यह भी पूछा गया है कि दुष्कर्म पीडि़ता को सुरक्षा नहीं देने पर किन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। महिला आयोग ने डीजीपी से उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ पिछले 3 साल में हुए जघन्य अपराधों और उनमें दी गई जमानतों की रिपोर्ट भी तलब की है। आयोग की तरफ से कहा गया है कि रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजें।

2/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement