Unnao Gangrape Case : know reactions of villagers and both sides Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:48 pm
Location
Advertisement

Unnao : ‘दोनों परिवारों में 2 साल पहले तक थे बहुत मधुर संबंध’ ये हैं ग्रामीणों व दोनों पक्ष की प्रतिक्रियाएं

khaskhabar.com : शनिवार, 07 दिसम्बर 2019 10:15 PM (IST)
Unnao : ‘दोनों परिवारों में 2 साल पहले तक थे बहुत मधुर संबंध’ ये हैं ग्रामीणों व दोनों पक्ष की प्रतिक्रियाएं
लडक़ी की भाभी बताती हैं, दोनों ने कब शादी की थी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। हम लोगों को शादी के बारे में तब पता चला, जब लडक़े ने यहां पर लड़ाई-झगड़ा किया था। तब लडक़ी ने बताया कि उसने कोर्ट में शिवम से शादी की है, लेकिन अब वह उसे मानने से इनकार कर रहा है। उधर आरोपी शिवम की मां ने कहा, न मेरे बेटे ने शादी की, न ही इस घटना में शामिल था, उसे तो सिर्फ फंसाया जा रहा है।

इस मामले में गांव की प्रधान शांति देवी ने कहा, मेरे पति और बेटे को राजनीति के कारण फंसाया जा रहा है। वह निर्दोष हैं। इस मामले की चाहे जो एजेंसी जांच कर ले। गांव के एक बुजुर्ग ने कहा कि यहां कई दशक में ऐसी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को पता नहीं क्या हो गया है। थोड़ी सी बात पर मरने-मारने को तैयार हो जाते हैं। मामला शांति से सुलझाया जा सकता था।

आईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया, पीडि़ता के बयान के आधार पर सभी पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सारे साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। हमें जल्द से जल्द वास्तविक दोषियों का पता लगाना है।

(IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement