Unknown people attacked the house of the deputy prison superintendent-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:53 pm
Location
Advertisement

जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट के घर अज्ञात लोगों का हमला

khaskhabar.com : बुधवार, 30 नवम्बर 2016 11:19 AM (IST)
जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट के घर अज्ञात लोगों का हमला
ऊना । संतोषगढ़ कस्बे में सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने जिला कारागार बनगढ़ ऊना के डिप्टी सुपरिटेंडेंट अनिल सिंघा के घर तोड़फोड़ की। बारह बजे के करीब चार अज्ञात हमलावरों ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके घर पर पत्थरबाजी भी की। पुलिस ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट अनिल सिंघा की शिकायत पर मामला दर्ज करके हमलावरों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए बुलाया है।
जानकारी के मुताबिक डिप्टी सुपरिटेंडेंट अनिल सिंघा सोमवार रोजाना की तरह डयूटी से वापिस लौट घर पर परिवार सहित सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे घर के बाहर शीशे टूटने की आवाज सुनी, तो खिडक़ी से बाहर देखा तो अज्ञात चार व्यक्ति पत्थर फैंक रहे थे। घर पर हुए एकाएक हमले से अनिल सिंघा उठे और घर के सभी सदस्य चीखने चिल्लाने लगे। घर से आवाजे आने के बाद अज्ञात हमलावर मौका से फरार हो गए।
जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट का घर हिमाचल-पंजाब सीमा पर सटे संतोषगढ़ कस्बे में है। घटना के बाद से अनिल सिंघा और उनका परिवार काफी सहमा हुआ है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर जायजा लिया और मामले की पूरी जानकारी जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट से ली जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement