Unity of individual, society and nature will make India a superpower - Deepti Kiran Maheshwari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:49 pm
Location
Advertisement

व्यक्ति, समाज और प्रकृति की एकात्मकता से भारत बनेगा महाशक्ति - दीप्ति किरण माहेश्वरी

khaskhabar.com : शनिवार, 25 सितम्बर 2021 4:15 PM (IST)
व्यक्ति, समाज और प्रकृति की एकात्मकता से भारत बनेगा महाशक्ति - दीप्ति किरण माहेश्वरी

जयपुर । राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती, अंत्योदय दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। आज वैश्विक पर्यावरण संकट, आतंकवाद और धार्मिक कट्टरता के संकट से त्रस्त विश्व के सामने एकात्म मानववाद और अंत्योदय का मार्ग ही समाधान है।
विधायक दीप्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंत्योदय के माध्यम से निर्धन, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी एवं वरिष्ठ जनों को सक्षम बनाने का दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार किया है। आज भारत राष्ट्र नीति, अर्थ नीति, समाज नीति और विदेश नीति को भारतीयता के आधार पर गढ़ कर आगे बढ़ रहा है।
विधायक दीप्ति ने कहा कि अंत्योदय का अर्थ समाज के सबसे निर्धन, वंचित व्यक्ति को सक्षम बनाना है। भूखे को भोजन, बेघर को घर, बेरोजगारों को रोजगार, किसान एवं निर्धन परिवारों को मूलभूत सुविधाएं सभी को शिक्षा व स्वास्थ्य आदि ही अंत्योदय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व्यक्ति, समाज और प्रकृति की एकात्मकता से भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने का काम कर रहे हैं।
विधायक दीप्ति ने फव्वारा चौक राजनगर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र टेलर, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, पूर्व प्रधान भानु पालीवाल, सुनील जोशी, दीपक सोनी, पूर्व सभापति सुरेश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्मरण समारोह में उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement