UNITED NATIONS: Global leaders will push forward Paris climate targets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UNITED NATIONS : वैश्विक नेता पेरिस जलवायु लक्ष्यों को आगे बढ़ाएंगे

khaskhabar.com: सोमवार, 11 मार्च 2019 9:44 PM (IST)
UNITED NATIONS : वैश्विक नेता पेरिस जलवायु लक्ष्यों को आगे बढ़ाएंगे
नैरोबी। पर्यावरण के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की पांच दिवसीय बैठक में यहां विभन्न राष्ट्रों के प्रमुख, व्यापार के क्षेत्र में दिग्गज, संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों समेत कुल 4700 प्रमुख व्यक्ति इकट्ठा हो रहे हैं, जो वैश्विक समाज को और सतत पथ पर आगे ले जाने के लिए कड़े निर्णय ले सकते हैं। पर्यावरण के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र का चौथा सम्मेलन सोमवार से शुरू हो रहा है। इसका थीम 'पर्यावरण चुनौतियां और सतत उपभोग व उत्पादन के लिए नवाचार उपाय' है। सम्मेलन के छोटे इतिहास में यहां दिसंबर 2017 की तुलना में दोगुने लोग एकत्रित हो रहे हैं।लयहां उपस्थित होने वाले प्रमुख वैश्विक नेताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों और केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी कंपनियों के सीईओ भी सम्मेलन में शामिल होंगे। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक जोयस मयूसा ने आईएएनएस से कहा, "प्रदूषण के समाधान के लिए कोई भी योगदान दे सकता है। सरकार की ओर से नीति निर्धारण, जैसे उद्योगों के लिए एकल प्रयोग, प्लास्टिक प्रतिबंध और इसके स्थान पर स्थायी समाधान के लिए प्रोत्साहन शामिल है।"
उन्होंने वैश्विक स्तर पर व्यक्तिगत रूप से, सरकारों, सिविल सोसायटी और उद्योगों के प्रति अपेक्षा जताते हुए कहा, "व्यक्तिगत स्तर पर अपनी आदतों में बदलाव लाने का दबाव और उद्योगों के लिए ग्राहकों की मांग वाले गैर प्रदूषित उत्पादों को मुहैया कराने के लिए सिविल सोसायटी के अभियान से इस दिशा में सुधार आ सकता है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement