Advertisement
केन्द्रीय मंत्री नकवी लाल चौक पर लोगों से मिले,कहा-पूरे कश्मीर में सकारात्मक माहौल

नकवी ने कहा, "अनुच्छेद 370 के खात्मे से कश्मीर के लोगों की आंखों में
खुशी, जिंदगी में खुशहाली सुनिश्चित हुई है। अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद
जम्मू-कश्मीर के 24 हजार युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है। सांबा तथा
अवंतीपोरा में दो एम्स की स्थापना की जा रही है। पांच नए मेडिकल कॉलेज शुरू
किए गए हैं तथा इनमें सीटों की संख्या बढ़ाकर 500 कर दी गई है। लगभग 7.50
लाख लोगों को विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ मिला है।"
नकवी ने कहा, "आयुष्मान भारत योजना के तहत कश्मीर के लगभग 15 लाख लोगों को इसके दायरे में लाया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 8.20 लाख किसानों को लाभ प्रदान किया गया है। जन धन योजना का लाभ 23.26 लाख जरूरतमंदों को पहुंचाया गया है। लगभग 1.50 लाख छात्र-छात्राओं को विभिन्न स्कॉलरशिप्स दी गई हैं।"

प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features