Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi demands immediate action against Meerut SP -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:35 am
Location
Advertisement

नकवी ने मेरठ के सिटी SP के बयान पर जताई नाराजगी, की कार्रवाई की मांग

khaskhabar.com : रविवार, 29 दिसम्बर 2019 2:21 PM (IST)
नकवी ने मेरठ के सिटी SP के बयान पर जताई नाराजगी, की कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली। मेरठ के सिटी एसपी के बयान पर अब भाजपा भी सख्त होने लगी है। एसपी के बयान की चौतरफा निंदा होते देख अब भाजपा नेता भी उसकी निंदा करने लगे हैं। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सिटी एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने मेरठ के सिटी एसपी के विवादास्पद बयान पर आईएएनएस से कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी ने ऐसा किया है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस बात की जांच होनी चाहिए। पुलिसकर्मियों का काम शांति बहाल करना होता है।

गौरतलब है कि मेरठ के सिटी एसपी अखिलेश नारायण सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने नागरिकता कानून के विरोध से निपटने के लिए सजा-ए-पाकिस्तान ढूंढ़ निकाली है। नकवी ने हालांकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उस बयान की भी निंदा की, जिसमें प्रियंका ने उप्र पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनका गला दबाने की कोशिश की गई। नकवी ने प्रियंका के आरोप को राजनीति से प्रेरित बताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement