Union minister Harsh Vardhan says, Modi can not beat anybody in 2019 elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:13 am
Location
Advertisement

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन बोले, 2019 चुनावों में मोदी को कोई हरा नहीं सकता

khaskhabar.com : शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 8:11 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन बोले, 2019 चुनावों में मोदी को कोई हरा नहीं सकता
कोलकाता। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक रूप से अजेय हैं और ऐसा कोई नहीं है जो उन्हें अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में चुनौती पेश कर सके। हर्षवर्धन ने कहा कि ऐसा कोई नहीं है जो नरेंद्र मोदी को हरा सके...मुझे नहीं लगता कि 2019 चुनावों में उनके समक्ष कोई चुनौती है।

मोदी नीत केंद्र सरकार डॉलर के मुकाबले रुपए के लुढक़ने, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और विजय माल्या मामले के बाद विपक्ष के निशाने पर है। पर्यावरण व वन मंत्री ने कहा कि केंद्र मई 2014 में सत्ता में आने के बाद से पूर्वोत्तर राज्यों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि ‘बीते 50-60 वर्षों के दौरान, इन राज्यों को वह महत्व नहीं मिला, जो उन्हें मिलना चाहिए था।’

हर्षवर्धन ने कहा कि सभी मंत्रालय ने पूर्वोत्तर के लिए नीतियां व योजनाएं बनाई हैं। सभी उसको लागू कर रहे हैं। पूर्वोत्तर के लोगों ने इसे पहचाना है और स्वीकृति दी है।
-आईएएनएस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement