Union Cabinet to Take up Re-promulgation of Triple Talaq Ordinance After Govt -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:16 pm
Location
Advertisement

केंद्रीय कैबिनेट में सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को दिया ये तोहफा

khaskhabar.com : मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 8:32 PM (IST)
केंद्रीय कैबिनेट में सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को दिया ये तोहफा
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने एक बार फिर से कर्मचारियों को तोहफा दिया है। पीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक हुई। सरकार ने बैठक में अहम फैसले लिए। तीन तलाक पर केन्द्र सरकार एक बार फिर अध्यादेश लाई है। सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढाया है।

सुत्रों के मुताबिक, केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों का 3 फीसदी बढ़ाते हुए 9 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया है। ये महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2019 से लागू होगा। आज शाम केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीन तलाक के अध्यादेश को आज फिर से कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।

बता दें, 13 फरवरी को मोदी सरकार के लिए राज्यसभा का आखिरी सत्र समाप्त हो गया था। जिसके साथ ही लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र महत्वपूर्ण माना जा रहा ट्रिपल तलाक़ बिल भी रद्द हो गया था। बता दें, पिछले साल दिसंबर में तीन तलाक बिल (2018) को लोकसभा ने पारित कर दिया था। इस बिल को लेकर सदन में लंबी बहस हुई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement