Advertisement
यूनेस्को प्रमुख की भारतीय पत्रकार के हत्या आरोपियों पर मुकदमे की मांग

कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (सीपीजे) ने बताया कि पुलिस ने हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
सीपीजे ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इनमें से दो ने त्रिपाठी पर उस वक्त गोली चलाई जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे।
सीपीजे ने कहा कि एक पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक ने बताया कि एक 'स्थानीय रियल एस्टेट कारोबारी' ने अवैध निर्माण परियोजना के बारे में त्रिपाठी के लेखों और फेसबुक पोस्ट का बदला लेने के लिए उन्हें जान से मरवा दिया। अधिकारियों द्वारा अब इस निर्माण का विध्वंस किया जा चुका है।
सीपीजे के एशिया प्रोग्राम समन्वयक स्टीवन बटलर ने तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी को एक अच्छी शुरुआत कहा, लेकिन साथ ही जोर दिया कि पुलिस को मास्टरमाइंड और मामले में शामिल सभी लोगों को पकड़ना होगा।
उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को यह दिखाना चाहिए कि वे पत्रकारों पर हिंसक हमलों को गंभीरता से ले रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


