Advertisement
पौधारोपण कार्य संकल्प के साथ करें : अतुल भंसाली

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि जल संकट की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सामुदायिक सहभागिता और जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से जल बचाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
संभागीय मुख्य वन संरक्षक अनूप के. आर. ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़ सके। उन्होंने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
पर्यावरण प्रेमी प्रसन पूरी ने कहा कि स्थानीय जलवायु एवं भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप प्रजातियों का चयन कर पौधारोपण किया जाना चाहिए, जिससे पौधों के जीवित रहने और विकसित होने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने युवाओं से अधिकाधिक पौधारोपण कर जोधपुर को हरित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने का संदेश दिया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं जनजागरूकता गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशंसा-पत्र एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों एवं नागरिकों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा अधिकाधिक पौधारोपण करने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में राजेन्द्र पालीवाल, आईएएस प्रशिक्षु उमेश कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपतलाल सुथार, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड जगदीश चौधरी, अधिशासी अभियंता नरेगा सोहम शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी मण्डोर कृष्ण कुमार परमार, सहायक वन संरक्षक शिवप्रकाश विश्नोई सहित जनप्रतिनिधिगण , पर्यावरण प्रेमी, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


