Under 14 boys and girls organized district level chess competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:53 pm
Location
Advertisement

अंडर 14 लड़को और लड़कियों की जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

khaskhabar.com : बुधवार, 11 सितम्बर 2019 9:15 PM (IST)
अंडर 14 लड़को और लड़कियों की जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन
ज्वालामुखी। अंडर 14 लड़को और लड़कियों की जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन रा. ब. मा. पा. गंगथ में हुआ इस मे रा. ब. मा. पा. बाल ज्वालामुखी के गणेश बहादुर और अक्षित ने भाग लिया।

गणेश बहादुर ने जिला काँगड़ा में प्रथम स्थान हासिल करके अपने स्कूल का नाम रोशन किया अब उसका चयन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हो गया है जो कि करसोग जिला मंडी में 24 और 25 अक्टूबर को होगी।स्कूल पहुंचने पर इन दोनों शतरंज खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। स्कूल प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने गणेश बहादुर को जिला में प्रथम आने पर बधाई दी और साथ मे ही ये आशा प्रकट की कि बो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भीअच्छा प्रदर्शन करेगा और स्कूल का नाम प्रदेश में रोशन करेगा।

प्रधानाचार्य ने कहा कि शतरंज खेलने से खिलाड़ियों का मानसिक बिकास होता है और उनकी सोचने समझने की क्षमता भी बढती है। उन्होंने टीम इंचार्ज श्यामा कुमारी और टीम कोच विकास धीमान को इसके लिए बधाई दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement