Uncertainty situation in the trader and industry about gst -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीएसटी की जागरूकता वर्कशॉप के वावजूद ट्रेडर और इंडस्ट्री में है असमंजस्य की स्थिति

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जून 2017 6:00 PM (IST)
जीएसटी की जागरूकता वर्कशॉप के वावजूद ट्रेडर और इंडस्ट्री में है असमंजस्य की स्थिति
नोएडा।एक राष्ट्र एक कर के सपने को पूरा करने वाला गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जी.एस.टी.) एक जुलाई से लागू होने जा रहा है, इसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। सरकार द्वारा पिछले एक साल से लोगों को जी.एस.टी बारे जानकारी देने के लिए वर्कशॉप करवा रही है। न केवल सरकारी लेबल पर इसकी जानकारी लोगों तक पंहुचाई जा रही है बल्कि गैर सरकारी लेबल पर भी वर्कशॉप हो चुकी है। लेकिन ट्रेडर और इंडस्ट्री में अभी भी जीएसटी को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। जीएसटी को लेकर बिजनेस करने वालों में कन्फ्यूजन है तो दुकानदारों में डर और भ्रम का माहौल है। कुछ दुकानदारों का कहना है कि सरकार को जीएसटी की प्रक्रिया को आसान बनाना चाहिए। रिटर्न भरने में छोटे दुकानदारों को दिक्कत आएगी। लोगों के मन में बाते चल रही है कि एक साल में 37 रिटर्न कैसे होगा, पुराने स्टॉक का क्या होगा, जानकारी की कमी है, कितना फीसदी का घाटा होगा आदि। जी.एस.टी की लागू होने की खबरों के बीच लोग यह जानने का बहुत कम प्रयास कर रहे है कि ये है क्या, बल्कि लोग ये जानने के लिए ज्यादा उत्सुक है कि कौन सी चीज महंगी हो रही है और कौन सी सस्ती। उन्हें इसके पीछे के कारणों को नहीं पता कि क्यों चीजों के दाम कम या ज्यादा हो रहे है, कि उनके जीवन में एक जुलाई से क्या होने वाला है। हर एक चीज जो आम आदमी से जुडी से एक नए बदलाव के साथ उनके आगे पेश होगी। वही इस पूरे मामले में विभाग के अधिकारियों ने व्यपारियों के साथ बैठक कर लोगों को समझने की कोशिश कर रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement