-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

LGBTIQ+ समुदाय के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा व भेदभाव पर गहरी चिन्ता

Source: UN News: मंगलवार, 19 मई 2026 00:00 AM (IST)
LGBTIQ+ समुदाय के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा व भेदभाव पर गहरी चिन्ता
एलजीबीटीआईक्यू+ व्यक्तियों के ख़िलाफ़ हिंसा और भेदभाव व्यापक रूप से जारी है. स्कूलों में भी स्थिति चिन्ताजनक है, जहाँ 45 प्रतिशत एलजीबीटी युवाओं ने बताया कि उन्हें तंग किया गया या डराया-धमकाया गया. यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त ने इन प्रवृत्तियों की निन्दा की है. यह चेतावनी संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने दी है. उनका कहना है कि दुनिया के एक-तिहाई से अधिक देशों में अब भी सहमति से बनाए गए समलैंगिक सम्बन्धों को अपराध माना जाता है, और कई देशों में इसके लिए मृत्युदंड तक का प्रावधान है.मानवाधिकार उच्चायुक्त ने कहा है, “यह प्रवृत्ति और बिगड़ती जा रही है. पिछले एक वर्ष में, बुर्कीना फ़ासो में सहमति से बनाए गए समलैंगिक सम्बन्धों को अपराध घोषित कर दिया गया.”“सेनेगल में समलैंगिक यौन सम्बन्धों के लिए जेल की सज़ा पाँच वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष कर दी गई. घाना सहित अन्य देशों में भी ऐसे ही क़ानूनों पर विचार किया जा रहा है.” Tweet URL दमन की बढ़ती प्रवृत्तिवोल्कर टर्क ने कहा कि इन देशों में ऐसे भेदभावपूर्ण क़ानून भी मौजूद हैं, जिनके तहत एलजीबीटीआईक्यू+ मुद्दों पर जानकारी साझा करने को दंडित किया जाता है. बेलारूस और कज़ाख़स्तान में भी ऐसी ही क़ानूनी पाबन्दियाँ लागू हैं.उन्होंने कहा, “हम इन प्रवृत्तियों की निन्दा करते हैं और इन्हें पलटने के लिए प्रतिबद्ध हैं... इतिहास ने दिखाया है कि जब समाज एलजीबीटीआईक्यू+ लोगों के ख़िलाफ़ नफ़रत और भेदभाव को सामान्य बना देते हैं, तो यह व्यापक दमन की ज़मीन तैयार करता है.”संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार अधिकारी ने बताया कि कैमरून, हंगरी, इंडोनेशिया, मोरक्को, ट्यूनीशिया, तुर्कीये और अन्य देशों में “एलजीबीटीआईक्यू+ लोगों और कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया गया है और निशाना बनाया गया है.”“कुछ राजनेताओं और नेताओं” की विभाजनकारी बयानबाज़ी, ऑनलाइन दुर्व्यवहार को बढ़ावा दे रही है, विशेष रूप से ट्रांसजेंडर लोगों के ख़िलाफ़.मानवाधिकार उच्चायुक्त ने कहा, “चुनाव नफ़रत के रणक्षेत्र बन गए हैं.” वोल्कर टर्क ने कहा कि इस बढ़ती नकारात्मक प्रवृत्ति के बावजूद, “स्वतंत्र रूप से जीने और प्रेम करने” के संघर्ष में कुछ प्रगति भी हुई है.उन्होंने सेंट लूसिया का उदाहरण दिया, जहाँ सहमति से बनाए गए समलैंगिक सम्बन्धों को अब अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने बोत्सवाना का भी उल्लेख किया, जहाँ समलैंगिक सम्बन्धों को अपराधमुक्त किया गया है. नेपाल में भी, देश के इतिहास में पहली बार एक ट्रांसजेंडर महिला सांसद चुनी गई हैं.मानवाधिकार उच्चायुक्त ने अन्य सकारात्मक घटनाक्रमों का भी स्वागत किया. इनमें इस वर्ष 21 अप्रैल (2026) को योरोपीय संघ के न्यायालय द्वारा दिया गया वह निर्णय भी शामिल है, जिसमें कहा गया कि बच्चों के लिए यौन रुझान एवं लैंगिक पहचान से जुड़ी सामग्री पर हंगरी द्वारा 2021 में लगाई गई पाबन्दी, मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है.वोल्कर टर्क ने, रविवार को होमोफ़ोबिया, बाइफ़ोबिया और ट्रांसफ़ोबिया के विरुद्ध अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर ने कहा, “देशों को पक्षपातपूर्ण क़ानूनों को रद्द करके, मानवाधिकार उल्लंघन के सभी मामलों की जाँच करके और दोषियों की जवाबदेही तय करके, एलजीबीटीआईक्यू+ लोगों के ख़िलाफ़ हिंसा और भेदभाव समाप्त करना होगा.”उन्होंने कहा, “देशों व तकनीकी कम्पनियों, दोनों को ऑनलाइन नफ़रत और दुर्व्यवहार के ख़िलाफ़ सार्थक कार्रवाई करनी होगी.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement