-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीरिया: चुनौतियों के बीच प्रगति की ओर क़दम, अन्तरराष्ट्रीय समर्थन की आवश्यकता

Source: UN News: सोमवार, 18 मई 2026 00:01 AM (IST)
सीरिया: चुनौतियों के बीच प्रगति की ओर क़दम, अन्तरराष्ट्रीय समर्थन की आवश्यकता
सीरिया में मानवीय सहायता अभियान में सफलता की बड़ी परीक्षा यही होगी कि हम एक ऐसा माहौल तैयार करें कि वहाँ मानवतावादी प्रयासों की आवश्यकता ही न रहे. यूएन अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि पिछले 18 महीनों में सीरियाई सरकार के साथ मिलकर वास्तविक, मगर नाज़ुक प्रगति दर्ज की गई है, लेकिन चुनौतियाँ बरक़रार हैं, जिनसे निपटने के लिए अन्तरराष्ट्रीय समर्थन की निरन्तर आवश्यकता है. दिसम्बर 2024 में, कई वर्षों तक चले हिंसक टकराव के बाद सीरिया में दशकों से चले आ रहे असद शासन का अन्त हो गया था और अब देश एक नाज़ुक संक्रमणकाल से गुज़र रहा है.एक गहरे मानवीय संकट से जूझ रहे सीरिया में वर्तमान स्थिति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को सुरक्षा परिषद की एक बैठक हुई, जिसमें विशेष उप दूत क्लॉडियो कॉरडोन और यूएन मानवतावादी समन्वयक टॉम फ़्लैचर ने सम्बोधित किया. अवर महासचिव फ़्लैचर ने मध्य पूर्व में उपजे संकट की आंच सीरिया तक पहुँच रही है. मार्च के शुरुआती दिनों से अब तक, लेबनान में इसराइल व हिज़बुल्लाह के बीच हिंसक टकराव की वजह से 3.9 लाख विस्थापितों ने सीमा पार करके सीरिया में शरण ली है. उन्होंने अप्रैल महीने में हुई बैठक में सुरक्षा परिषद को वहाँ स्थिति से अवगत कराया था, जिसके बाद से अब तक 90 हज़ार विस्थापित सीरिया पहुँचे हैं. वहीं, होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाज़ों की आवाजाही बन्द होने से भोजन व ईंधन की क़ीमतों में वृद्धि हुई है, जिसका उन समुदायों पर तात्कालिक असर हुआ है जोकि पहले से कठिनाइयों का सामना कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सीरिया में डीज़ल के दाम 17 प्रतिशत तक बढ़े हैं और कुछ इलाक़ों में बिजली दरों में कई गुना वृद्धि हुई है. ब्रैड की सब्सिडी में फ़िलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन उसका आकार 12 प्रतिशत तक घट गया है.विशाल आवश्यकताएँ, घटती सहायता सीरिया में हिंसा में कमी आई है, प्रतिबन्धों से राहत मिली है और देश वापिस लौटने वाले शरणार्थियों या आन्तरिक रूप से विस्थापितों की संख्या बढ़ रही है. इसके बावजूद, आवश्यकताओं की तुलना में सहायता धनराशि में तेज़ी से गिरावट आ रही है, जबकि ज़रूरतें विशाल स्तर पर हैं. सीरिया की दो-तिहाई आबादी, 1.56 करोड़ लोगों को इस वर्ष मदद की आवश्यकता होगी, जिनमें अधिकाँश महिलाएँ, लड़कियाँ व बच्चे हैं. अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर ने कहा कि इन वास्तविकताओं की पृष्ठभूमि में, मानवीय सहायता अपील के तहत 2.9 अरब डॉलर की कुल धनराशि में से, केवल 48 करोड़ डॉलर (16 प्रतिशत) ही हासिल हो पाया है.इसमें से 90 प्रतिशत संयुक्त राज्य अमेरिका, योरोप, जापान व कैनेडा से है. “बाक़ी की दुनिया कहाँ पर है?” सहायता धनराशि के “मौजूदा स्तर का अर्थ है कि हम केवल 50 फ़ीसदी ज़रूरतमन्दों तक ही पहुँच पाएंगे.”जवाबदेही तय करने के लिए प्रयाससीरिया के लिए विशेष उप दूत क्लॉडियो कॉरडोन ने सदस्य देशों को बताया कि सीरिया में जवाबदेही तय करने और अन्तरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय सम्पर्क बनाए रखने की दिशा में प्रगति हुई है.उन्होंने कहा कि 2013 में ताडामॉन संहार मामले में एक मुख्य संदिग्ध अमजद युसेफ़ को 24 अप्रैल को गिरफ़्तार किया जाना बहुत अहम है. इसके बाद, 29 अप्रैल को पूर्व मेजर जनरल अदनान अब्बूद हिल्वेह को 2013 में घ़ौटा रसायन हमले के मामले में गिरफ़्तार किया गया. “सीरिया इन अपराधों से किस तरह से निपटता है, वह न्याय व क़ानून के शासन के प्रति देश के संकल्प की अहम परीक्षा को तय करेगा.”उन्होंने उम्मीद जताई कि इन न्यायिक प्रक्रियाओं से अपराधों के लिए पूर्ण सत्य को उजागर कर पाना सम्भव होगा, जोकि प्रभावितों व जीवित बचे व्यक्तियों की एक मुख्य मांग है.विशेष उप दूत ने बताया कि 10 मई को आतेफ़ नजीब को 2011 में डरा में हुई क्रांति की शुरुआत में अपराधों को अंजाम देने के मामलों में कोर्ट में पेश किया गया. पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद और अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध इसी मामले में उनकी अनुपस्थिति में यह मुक़दमा चल रहा है.उन पर शान्तिपूर्ण प्रदर्शनों का हिंसक दमन करने, मनमाने ढंग से लोगों को हिरासत में लेने, यातना व हिरासत में लोगों को जान से मारने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement