×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 26, 2026 9:53 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ग़ाज़ा की पीड़ा की तस्वीर मुझे आज भी झकझोर देती है: UNRWA प्रमुख लज़ारिनी
Source: UN News: गुरुवार, 02 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
फ़िलिपे लज़ारिनी, फ़लस्तीनी जन के लिए संयुक्त राष्ट्र की सहायता एजेंसी (UNRWA) के प्रमुख के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करते हुए, ख़ासे दुखी नज़र आए. सौम्य स्वभाव के अनुभवी मानवतावादी कार्यकर्ता फ़िलिपे लज़ारिनी से इस मोड़ पर यह पूछना कि वे कैसा महसूस कर रहे हैं, शायद एक अनुचित प्रश्न है. वह कहते हैं, "इसमें कोई शक नहीं कि आज मेरी भावनाएँ मिली-जुली हैं. कड़वाहट का अहसासहै, क्योंकि पिछले दो वर्षों में मैंने अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के असाधारण उल्लंघन, अत्याचार और संयुक्त राष्ट्र पर हमलों को क़रीब से देखा है. मेरे भारत उदासी है, क्योंकि हमारे कई सहकर्मी मारे गए हैं - दो साल में लगभग 400 कर्मियों की मृत्यु, जोकि संयुक्त राष्ट्र के पूरे इतिहास में पहले कभी नहीं देखी गई.""मगर, कुछ गर्व भी है, क्योंकि पिछले दो वर्षों में मैंने देखा है कि हमारे कर्मचारी किस तरह, अपने समुदायों की पीड़ा को कम करने के लिए असाधारण रूप से प्रतिबद्ध रहे हैं."7 अक्टूबर 2023 के बाद के हालात62 वर्षीय स्विस नागरिक फ़िलिपे लज़ारिनी, ग़ाज़ा में हमास लड़ाकों के साथ मिलीभगत के ऑनलाइन आरोपों और निरन्तर आलोचनाओं का सामना करने वाली संस्था (
UNRWA
) का चेहरा रहे हैं. साथ ही उन्होंने, अक्टूबर 2023 में इसराइल में हमास के नेतृत्व वाले आतंकी हमलों के बाद, ग़ाज़ा के लोगों और एजेंसी (
UNRWA
) पर इसराइली युद्ध के विनाशकारी प्रभाव को भी देखा है.UNRWA के ख़िलाफ़ आरोपों की उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र जाँच में पाया गया कि आतंकी हमलों में शामिल होने के अभियुक्त 19 कर्मचारियों में से एक के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं मिला और नौ अन्य के ख़िलाफ़, संलिप्तता के पर्याप्त सबूत नहीं थे. शेष नौ मामलों में, सबूतों से संकेत मिले कि कर्मचारी 7 अक्टूबर के हमलों में शामिल हो सकते थे, जिसके बाद एजेंसी ने उन्हें बर्ख़ास्त करने की घोषणा की.आज, पूरे ग़ाज़ा पट्टी में दुख और मौत का सिलसिला जारी है. फ़िलिपे लज़ारिनी के लिए, अंगोला से लेकर इराक़ और सोमालिया से लेकर दक्षिण सूडान तक दुनिया भर के युद्धग्रस्त क्षेत्रों में काम करने के लम्बे अनुभव के बावजूद, युद्ध के शुरुआती दिनों की एक घटना को भूलना विशेष रूप से कठिन है. © WHO/Ahmed Zakot बच्ची की आँखों में तैरती भूख"मैंने ग़ाज़ा युद्ध भड़कने के चार सप्ताह बाद, रफ़ाह में एक बच्ची को देखा था. मैंने उसकी पथराई आँखों में पानी के एक घूँट और रोटी के एक टुकड़े के लिए भीख मांगते देखा, वह भी उस स्कूल में जहाँ वह कभी छात्रा थी. वह स्कूल, जिसे ख़ुशी और शिक्षा का स्थान होना चाहिए था, वही स्थान इन लड़कियों के लिए दुख और शरण का स्थान बन गया था. मुझे कहना चाहता हूँ कि वह दृश्य मुझे आज भी झकझोर देता है."हालाँकि आज हमास और इसराइल के बीच ग़ाज़ा में युद्धविराम है, लेकिन उनका तर्क है कि यह "केवल नाम के लिए" है, क्योंकि लोग अब भी मारे जा रहे हैं और लोगों को नहीं मालूम कि उनके और इसराइली सेना के बीच सीमा कहाँ है, जोकि लगातार बदलती रहती है.फ़िलिपे लज़ारिनी कहते हैं, "यह दुख के सिवा और कुछ नहीं है. हमने ग़ाज़ा में गहराती भूख के ज्वार को शायद मोड़ दिया हो, लेकिन इसके अलावा कुछ नहीं बदला. लोग अब भी मलबे में रह रहे हैं, साफ़ पानी के लिए घंटों इन्तज़ार कर रहे हैं और बीमारियों से जूझ रहे हैं."कोई वास्तविक विकल्प नहींफ़िलिपे लज़ारिनी ऐसी पीड़ा के बीच, इन सुझावों को ख़ारिज करते हैं कि कोई अन्य संस्था, UNRWA की जगह ले सकती है. वे ज़ोर देकर कहते हैं, "ग़ाज़ा में आपके पास कोई मौजूदा विकल्प नहीं है." "जब सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं की बात आती है, तो UNRWA ही एकमात्र संगठन है जिसके पास जनशक्ति, विशेषज्ञता और सामुदायिक विश्वास है. कोई अन्य सहायता संगठन (NGO) या यूएन संगठन ऐसा नहीं है. हम यह भी जानते हैं कि फ़लस्तीनी प्राधिकरण इन सेवाओं को संभालने के लिए तैयार नहीं है."ख़त्म होता संचालन वित्तएजेंसी ने सेवाओं में कटौती और अधिकांश स्थानीय कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती जैसे किफ़ायती क़दम भी उठाए, मगर इसके बावजूद, महासभा अध्यक्ष को लज़ारिनी की यह चेतावनी अब भी प्रासंगिक है कि नक़दी के बिना UNRWA "जल्द ही कारगर नहीं बचेगी".वे समझाने के रूप में बताते हैं, "UNRWA पर हमले कोई अपवाद नहीं हैं. यदि हम इस एजेंसी के लिए इन हमलों बर्दाश्त करते हैं, तो अन्य एजेंसियों या संगठनों को भी ऐसे ही हमलों का निशाना बनाया जाएगा. ग़ाज़ा में यही हुआ: इस एजेंसी के ख़िलाफ़ कार्रवाई को सही ठहराने के लिए यूएन एजेंसियों पर, हमास की घुसपैठ होने का आरोप लगाया गया... और अब हम लेबनान में भी वही कहानी और वही चलन देख रहे हैं." © WFP/Maxime Le Lijour पश्चिमी तट पर इसराइल का 'ख़ामोश युद्ध'ग़ाज़ा से दूर, इसराइली क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र पश्चिमी तट में फ़लस्तीनियों की गम्भीर स्थिति, वहाँ "पूर्ण दंडमुक्ति" के साथ चलाए जा रहे "ख़ामोश युद्ध" को भी उजागर करती है. वहाँ फ़लस्तीनी लोग, इसराइल के यहूदी बाशिन्दों (settlers) के बढ़ते हमलों का सामना कर रहे हैं.ग़ौरतलब है कि जनवरी में, इसराइली बुलडोज़र, पूर्वी येरूशेलम में UNRWA मुख्यालय में घुस गए और वहाँ इमारतों को ध्वस्त कर दिया, जबकि यूएन परिसर के ऊपर इसराइली झंडा फहराया गया. इसराइल के इस क़दम की, वैश्विक संगठन ने अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के उल्लंघन के रूप में कड़ी निन्दा की.
('पूर्वी येरूशलम में, UNRWA के मुख्यालय में आगज़नी, यूएन पर असाधारण हमला')
'अत्यधिक दबाव'दुनिया भर में जारी वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद, जिनीवा में लज़ारिनी शान्त नज़र आते हैं. पिछले दो वर्षों में स्वयं पर और UNRWA पर हुए हमलों से "अत्यधिक दबाव" का सामना करने की बात स्वीकार करते हुए, वे अपने परिवार के समर्थन को एक प्रमुख कारण बताते हैं जिसकी वजह से वे काम जारी रख पाए.फ़िलिपे लज़ारिनी कहते हैं, "मैं पिछले दो वर्षों में (परिवार के लिए) मौजूद नहीं रह पाया हूँ," और दृढ़ता के साथ आगे कहते हैं कि एक बार जब वे UNRWA छोड़ देंगे, तो उनकी योजनाओं में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताना और एक ऐसी यूएन एजेंसी के प्रमुख के रूप में अपने अनुभवों के बारे में लिखना शामिल है जिसका भविष्य भू-राजनीति की दया पर निर्भर है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में बाइक की टंकी कितनी भरवानी चाहिए? जानें पेट्रोल टैंक में जंग लगने से बचाने का सही तरीका
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 : परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम
अमेरिका ने 10 लाख एआई उपग्रहों के लिए स्पेसएक्स की योजना को मंजूरी दी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
राजस्थान के परिणाम के लिए केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदार
चुनावी महासंग्राम की राह पर उत्तर प्रदेश
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces