-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UNIDO: सूंघने वाली AI चिप, रियाद में औद्योगिक समाधानों पर चर्चा

Source: UN News: बुधवार, 26 नवम्बर 2025 00:01 AM (IST)
UNIDO: सूंघने वाली AI चिप, रियाद में औद्योगिक समाधानों पर चर्चा
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सोमवार को शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र वैश्विक उद्योग सम्मेलन (UNIDO) में यह दिखाने के प्रयास किए गए हैं कि अगर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का प्रयोग समझदारी व ज़िम्मेदारी के साथ किया जाए तो उद्योग जगत के सामने दरपेश कुछ बहुत जटिल समस्याओं के समाधान मुहैया कराए जा सकते हैं. इस सम्मेलन में कम्पनियों के बीच ठोस साझेदारियों से, वैश्विक दक्षिण यानि विकासशील देशों में हासिल किए जा सकने वाले लाभों को भी उजागर किया है.भारत में पिछली सदी में वजूद में आई हरित क्रान्ति (Green Revolution) ने, करोड़ों लोगों को जीवनदान दिया. इस क्रान्ति में ऐसी नवीन वैज्ञानिक तकनीकें अपनाई गईं जिनसे फ़सलों की पैदावार बढ़ी और जिसकी बदौलत लोगों को भरपेट भोजन और आजीविकाएँ दोनों मिल सके.मगर हाल के समय में सिंथैटिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग ने कृषि का बहुत बड़ा नुक़सान पहुँचाया है – पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों को. इस नुक़सान को देखते हुए, अब जैविक खेतीबाड़ी में ज़ोरदार रुचि उत्पन्न हुई है. इसमें आधुनिक विज्ञान को परम्परागत तकनीकों के साथ मिलाकर प्रयोग किया जाता है जिससे, मिट्टी को नुक़सान पहुँचाए बिना, पोषक भोजन का उत्पादन किया जाता है.भारत में Nature Bio Foods नामक कम्पनी में सततता के मुखिया अमित सिंह कहते हैं, “यह सभी के लिए लाभकारी स्थिति है.” उनका इशारा ऐसे व्यावसायिक मॉडल की तरफ़ था जिसमें हज़ारों भारतीय किसान, उपभोक्ताओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का उत्पादन करते हैं, साथ ही उन्हें अपनी फ़सलों व उत्पादों के उचित दाम भी मिलते हैं. © UNDP/Jagadish Mandya भारतीय कम्पनी को पुरस्कारभारत की इस कम्पनी – Nature Bio Foods को, खाद्य उत्पादन में सततता पर नज़र रखने वाले तरीक़े अपनाने के लिए, One World Innovation Award पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार इस कम्पनी को विशेष रूप से, खेत से भोजन की मेज़ तक, टिकाऊ तरीक़े अपनाने के लिए दिया गया है जिनमें खाद्य उत्पादन का हर स्तर अधिक से अधिक टिकाऊ है – बुआई, फ़सलों की कटाई व प्रसंस्करण और परिवहन सभी.अमित सिंह कहते हैं, “केवल पिछले तीन वर्षों के दौरान ही, हमने विभिन्न नवाचारी और वैज्ञानिक समाधान अपनाकर, कार्बन उत्सर्जन में कटौती की है. इनमें सौर ऊर्जा का प्रयोग बढ़ाने और धान उत्पादन से मीथेन गैस उत्सर्जन को कम करने के उपाय शामिल हैं.”ठोस साझेदारियों की तलाशNature Bio Foods नामक यह सामाजिक हितार्थ कम्पनी, सरकारी और निजी क्षेत्र में गहन साझेदारियों के साथ काम करती है. संयुक्त राष्ट्र का अन्तरराष्ट्रीय विकास संगठन – UNIDO भी, इस कम्पनी को तकनीकी कौशल व निवेश मुहैया कराने में मदद कर रहा है.अमित सिंह ने, कृषि में सततता बढ़ाने के बारे में अपने ये अनुभव, वैश्विक उद्योग सम्मेलन के तहत, सोमवार को, साझेदारियाँ और निवेश दिवस में साझा किए. यह सम्मेलन रियाद में 23 से 27 नवम्बर तक आयोजित हो रहा है.इस अवसर पर ऐसी ठोस पहलें और अत्याधुनिक डिजिटल समाधान प्रस्तुत किए गए, जो विकासशील देशों में उद्योगों की काया पलट कर सकते हैं. UN News नाक के बिना कैसे सूंघ लेती है AI!सोमवार को ‘साझेदारियाँ दिवस’ पर जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, उनमें एक मुद्दा ये भी था कि AI के प्रयोग से, टिकाऊ समाधानों की तलाश करने में, साझीदारों को किस तरह मदद मिल सकती है. UNIDO में AI और नवाचार के मुखिया जेसन स्लेटर कहते हैं, “यह बात, केवल ChatGPT या CoPilot या फिर Deep Seek के बारे में नहीं है. यह इस बारे में है कि AI किस तरह, दुनिया की वास्तविक समस्याओं के समाधान निकाल सकती है जिनका सामना, हम धरातल पर कर रहे हैं.”जेसन स्लेटर ने एक उदाहरण दिया कि वो एक ऐसी नई कम्पनी के साथ काम कर रहे हैं जिसने एक ऐसी AI चिप तैयार की है, जो भोजन की गन्ध सूंघ सकती है: यह चिप ये सीखती है कि ये गन्ध किस चीज़ की है, और उसकी पहचान पर आधारित, उत्पादन प्रक्रिया को अधिक कुशल बनाया जा सकता है.जेसन स्लेटर के अनुसार, विकास साझीदारों के एक साथ लाने में, AI की बहुत अहम भूमिका है, मसलन निजी क्षेत्र, संयुक्त राष्ट्र, सरकारें और शिक्षा क्षेत्र, इसकी मदद से समस्याओं को आसानी से परिभाषित कर सकते हैं और समाधान तलाश कर सकते हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement