×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 26, 2026 8:46 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सरहदों से परे, फिर सुनाई देने लगी हैं बाघों की दहाड़ें
Source: UN News: बुधवार, 06 अगस्त 2025 00:01 AM (IST)
एशिया-प्रशान्त के बाघ आवासीय देशों में सीमापार सहयोग, समन्वय और सम्पर्क बढ़ाने के साझा प्रयासों से अभूतपूर्व सफलता मिली है. जिन क्षेत्रों में कभी बाघ विलुप्ति की कगार पर थे, वहाँ अब उनकी दुर्लभ झलक फिर से दिखने लगी है. UNDP के सहयोग से शुरू की गई पहल ने, बाघों के संरक्षण और उनके आवासों के पुनर्स्थापना में महत्वपूर्ण प्रगति सुनिश्चित की है. अति संकटग्रस्त मलय बाघ की दुर्लभ मौजूदगी, एक दशक से अधिक समय बाद, अप्रैल 2025 में, दक्षिणी थाईलैंड के जंगलों में, देखी गई.बाघ केवल एक प्रजाति नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत, सह-अस्तित्व और प्रकृति की शक्ति का प्रतीक है.इस मायावी और एकाकी जीव की अप्रत्याशित वापसी ने वैज्ञानिकों, संरक्षणकर्ताओं और स्थानीय समुदायों के बीच आश्चर्य और उत्साह की लहर दौड़ा दी.बाघ की ताक़त23 से 30 अप्रैल 2025 के बीच, कैमरा ट्रैप्स में मलय बाघ के साथ टैपिर, जंगली हाथी, गौर व कई अन्य प्रजातियाँ भी दर्ज की गईं.थाईलैंड के हाला-बाला जंगल से होकर गुज़रते इन वन्यजीवों की मौजूदगी, इस बात का संकेत है कि जब बाघ सुरक्षित होते हैं, तो पूरा जंगल भी समृद्ध होता है.एक प्रमुख प्रजाति के रूप में, बाघ एक स्वस्थ पर्यावरण की निशानी हैं. उनकी मौजूदगी जैव विविधता की वापसी और पारिस्थितिकी सेवाओं के पुनरुद्धार को दर्शाती है - जिसका लाभ सीधे स्थानीय समुदायों को मिलता है. Screenshot of photo shared by Thailand’s Department of National Parks, Wildlife and Plant Conservation. मलायन टाइगर विलुप्ति के कगार पर है और केवल थाईलैंड के दक्षिणी जंगलों और मलेशियाई प्रायद्वीप में पाया जाता है. इन बड़ी बिल्लियों को चाहिए बड़ा इलाक़ाएक समय था जब दुनियाभर के प्राकृतिक आवासों में लगभग 1 लाख जंगली बाघ पाए जाते थे.लेकिन 2010 तक इनकी संख्या घटकर सिर्फ़ 3,200 रह गई - और वे भी अपने पुराने क्षेत्रों के महज़ 8% हिस्से तक ही सीमित रह गए.आज 10 देशों में बाघों की ऐसी आबादी मौजूद है जो प्रजनन में सक्षम है - जहाँ उन्हें खुला इलाक़ा, पर्याप्त शिकार और एक स्वस्थ पर्यावरण मिलता है.भूटान, भारत और नेपाल जैसे देशों में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है. यह सफलता मजबूत राजनैतिक इच्छाशक्ति, संरक्षित क्षेत्रों के मज़बूत नैटवर्क और शिकार रोकने के लिए उठाए गए सख़्त क़दमों के कारण सम्भव हुई है.संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
), वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF), सरकारों और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर, नेपाल, भूटान, भारत, मलेशिया और अन्य देशों में इन प्रयासों को लगातार आगे बढ़ा रहा है. © Edy Susanto, National Geographic Indonesia बाघों की वापसीबाघों की घटती संख्या, पहली बार 2022 में स्थिर हुई और उनकी वैश्विक आबादी बढ़कर 4 हज़ार 485 हो गई.हालाँकि यह बढ़त सभी देशों में समान नहीं रही. जंगलों का बिखराव, मानव-वन्यजीव संघर्ष, सीमित संसाधन और क़ानूनों को ठीक से लागू करने में कठिनाई, अब भी बड़ी चुनौतियाँ हैं.कई देशों को वित्त की भारी कमी है, और उनके पास बाघों के गलियारों के नुक़सान व बुनियादी ढाँचे के विस्तार जैसे नए ख़तरों से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं.UNDP इन समस्याओं के समाधान के लिए ज़मीनी स्तर पर काम कर रहा है और सरकारों व साझीदारों के साथ मिलकर बाघ संरक्षण के लिए नए वित्तीय स्रोत तैयार कर रहा है. Screenshot of photo shared by Thailand’s Department of National Parks, Wildlife and Plant Conservation. कैमरा ट्रैप में टैपीर दिखाई दिया. शिकार के विरुद्ध मुहिममलेशिया में UNDP ने बाघों की सुरक्षा के लिए वन्यजीव अपराध खुफ़िया प्रणाली को मज़बूत किया और प्रवर्तन अभियानों को एकीकृत किया. केवल 18 महीनों में बाघों को पकड़ने वाले, 1,000 से अधिक फन्दे और जाल नष्ट किए गए.UNDP ने, इंडोनेशिया में सुमात्रा टाइगर को बचाने के लिए, बाघ-रोधी बाड़ें लगाईं और सामुदायिक गश्तों को मज़बूत किया गया. साथ ही, “विलुप्तप्राय प्रजातियों की अवैध और अस्थिर तस्करी के विरुद्ध” परियोजना के तहत नीति निर्माण, प्रवर्तन क्षमता और समुदाय की भागेदारी को भी सशक्त बनाया गया.थाईलैंड में, “अवैध वन्यजीव व्यापार के विरुद्ध संघर्ष” परियोजना ने हाथी दाँत, गैंडे के सींग, बाघ के अंगों और पैंगोलिन की बिक्री पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाई. इससे तस्करी कम हुई, प्रवर्तन बेहतर हुआ, फोरेंसिक तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ा और जागरूकता अभियानों के ज़रिए लोगों के व्यवहार में बदलाव लाया गया. © UNDP Indonesia सह-अस्तित्व की कोशिशहम बाघों की सुन्दरता, ताक़त और रहस्य की सराहना करते हैं, लेकिन जिन किसानों और ग्रामीणों को उनके साथ ज़मीन साझा करनी पड़ती है, उनके लिए बाघ एक वास्तविक और गम्भीर ख़तरा बन सकते हैं.इंडोनेशिया के सुमात्रा क्षेत्र में यह मानव-वन्यजीव संघर्ष रोज़मर्रा की सच्चाई है – ख़ासतौर पर वहाँ, जहाँ वनों की कटाई और भूमि उपयोग में बदलाव ने बाघों का प्राकृतिक आवास नष्ट कर दिया है.UNDP, इसी चुनौती से निपटने के लिए, ज़मीनी स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है. GEF (वैश्विक पर्यावरण सुविधा) द्वारा वित्तपोषित और UNDP द्वारा समर्थित सुमात्रा टाइगर परियोजना के तहत, स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इनसानों और बाघों, दोनों की सुरक्षा बनी रहे.परियोजना के तहत बाघ-प्रतिरोधी बाड़ों का निर्माण, संघर्ष प्रबंधन के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षण, और समुदाय की भागेदारी के कई अन्य उपाय अपनाए जा रहे हैं - ताकि सह-अस्तित्व सम्भव हो सके. Thailand’s Department of National Parks, Wildlife and Plant Conservation. बाघों की वापसी के लिए ज़रूरी है जंगलबढ़ती बाघ आबादी को सुरक्षित रखने के लिए ज़रूरी है कि वे फिर से उन इलाक़ों में लौट सकें जहाँ से वे ग़ायब हो चुके हैं - और इसके लिए जंगलों का आपस में जुड़ा होना बेहद ज़रूरी है.दक्षिण-पूर्व एशिया में वनों की तेज़ कटाई ने बाघों के आवास को, टुकड़ों में बाँट दिया है. बचे-खुचे जंगलों को जोड़ना और आसपास के बिगड़े हुए क्षेत्रों को बहाल करना, बाघों के भविष्य के लिए अहम है.जुड़े हुए जंगल बाघों को नए इलाक़ों में जाने, शिकार ढूँढने और प्रजनन के बेहतर अवसर देते हैं, जिससे उनके जीवित रहने की सम्भावना बढ़ती है. © UNDP Indonesia बचे हुए बाघ आवासों की सुरक्षाबाघों के बचे आवास क्षेत्रों की रक्षा और ज़रूरी संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए बाघ परिदृश्य निवेश कोष (TLIF) की स्थापना की गई है. इसका उद्देश्य निजी निवेश को ऐसे व्यवसायों की ओर मोड़ना है जो बाघ आवासों के संरक्षण, पुनर्स्थापना और सतत प्रबंधन में सहयोग करें.मलेशिया के प्रायद्वीपीय क्षेत्र में IC-CFS परियोजना के ज़रिए पेराक, पहांग और जोहोर जैसे अहम क्षेत्रों में जैव विविधता और पारिस्थितिकी सेवाओं को बचाने का कार्य किया जा रहा है. यह GEF द्वारा वित्तपोषित और UNDP मलेशिया द्वारा समर्थित है. इसका लक्ष्य बिखरे जंगलों को पारिस्थितिक गलियारों से जोड़कर एक सतत वन क्षेत्र तैयार करना है.IC-CFS टीम, SMART टूल्स का उपयोग करके, पायलट क्षेत्रों में निगरानी, प्रजातियों की पहचान, रास्तों का मानचित्रण और तस्करी की फौरेंसिक पहचान जैसे उपायों को मज़बूत बना रही है. © Edy Susanto अब भी समय हैहम पहले ही बहुत कुछ खो चुके हैं - और अगर अब भी कार्रवाई नहीं की गई, तो नुक़सान और भी गहरा हो सकता है.फिर भी उम्मीद क़ायम है, और रास्ता स्पष्ट है: अधिक सीमापार सहयोग, बेहतर पारिस्थितिक गलियारे, और सुरक्षित, जुड़े हुए जंगल एवं पारिस्थितिक तंत्र.बाघों की वापसी सम्भव हैबाघों से समृद्ध दुनिया न सिर्फ़ सम्भव है, बल्कि हमारे भविष्य की ज़रूरत भी है.बाघों का संरक्षण केवल एक प्रजाति को बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि धरती की जैव विविधता को सुरक्षित रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सन्तुलित पर्यावरण बनाने की दिशा में एक अहम क़दम है. © Gregoire Dubois
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में नए अवतार में आएगी BMW X7, पहली बार इलेक्ट्रिक वर्जन भी होगा लॉन्च
नवंबर के 5 दिन इन 5 राशियों के लिए रह सकते हैं खास, नौकरी से लेकर कारोबार तक मिल सकती है खुशखबरी
सर्दियों में बाइक की टंकी कितनी भरवानी चाहिए? जानें पेट्रोल टैंक में जंग लगने से बचाने का सही तरीका
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
चुनावी महासंग्राम की राह पर उत्तर प्रदेश
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces