UN General Assembly rejects US resolution to condemn Hamas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:11 am
Location
Advertisement

हमास के खिलाफ निंदा प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में खारिज

khaskhabar.com : शुक्रवार, 07 दिसम्बर 2018 12:01 PM (IST)
हमास के खिलाफ निंदा प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में खारिज
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा में हमास की निंदा करने वाला अमेरिका द्वारा प्रस्तावित मसौदा पारित नहीं हो सका। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली द्वारा समर्थित इस मसौदे में इजरायल के खिलाफ हमास के रॉकेट हमलों की निंदा की गई थी। यह फिलीस्तीन के हमले की निंदा करने वाला यूएनजीए का पहला मसौदा था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को मतदान से पहले महासभा ने बहुमत तय करने के लिए अलग से मतदान कराया क्योंकि इस मसौदे को पारित करने के लिए बहुमत की जरूरत होगी।

इस मसौदे के पक्ष में 87 जबकि विरोध में 58 वोट पड़े। वहीं, 32 ने मतदान से दूरी बनाए रखी, जिसके परिणामस्वरूप मसौदा संयुक्त राष्ट्र महासभा में जरूर दो तिहाई बहुमत जीतने में नाकाम रहा। सभी अरब देशों ने इस मसौदे के खिलाफ मतदान किया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement